छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धान खरीदी नीति से किसानों का शासन पर बढ़ा विश्वास

– समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिल रहा अच्छा लाभ
– समयबद्ध भुगतान होने से किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए मिल रही सुविधा
– किसान शिव धान खरीदी नीति से संतुष्ट
राजनांदगांव । राज्य शासन द्वारा लागू धान खरीदी नीति से किसानों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण किसान स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधाएँ मिल रही हैं। पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक की प्रक्रिया सरल और डिजिटल होने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। इससे किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रहा है। शासन का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है। इसके लिए धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निगरानी और त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है।
ग्राम जंगलेसर के किसान शिव कुमार ने बताया कि वे अंतिम ऑनलाईन टोकन के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में 145 क्ंिवटल धान का विक्रय किया है। किसान शिव ने बताया कि उनके पास 39 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें वे खरीफ मौसम में धान और रबी मौसम में गेंहू, मक्का की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण और खेती-किसानी के लिए समय-समय खाद-बीज की सहज उपलब्धता से फसल अच्छी हुई है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका पूरा धान समर्थन मूल्य पर विक्रय हो गया है। जिससे उनको बहुत अच्छा लाभ मिला है। किसान शिव ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र आने के बाद उनके धान की तौलाई इलेक्ट्रानिक मशीन के माध्यम से पारर्शितापूर्वक शीघ्र किया गया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र कन्हारपुरी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। किसान शिव कुमार साहू ने बताया कि पहले धान बिक्री में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान नीति से यह समस्याएँ दूर हुई हैं। समयबद्ध भुगतान होने से किसानों को अगली फसल की तैयारी में भी सहूलियत मिली है। किसान शिव ने बताया कि पिछले वर्ष धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका के साथ-साथ खेती-किसानों के कार्य में मददगार साबित हुई है। धान विक्रय की प्राप्त राशि का उपयोग अपने खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सही दर पर धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी नीति ने किसानों और शासन के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी स्थापित की है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सकारात्मक दिशा मिल रही है। शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत संतुष्ट है।  इसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

4 minutes ago
CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ…

8 minutes ago
CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…

12 minutes ago
CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…

21 minutes ago
CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…

26 minutes ago
CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…

33 minutes ago