राजनांदगांव , साइंस कॉलेज के गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता फेल होने वाले विषयों की फिर से अगले सेमेस्टर परीक्षा के लिए तैयारी करने का मौका दिया दिया गया है।
प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद जिले में अन्य बड़े और नामी कॉलेजों के सेमेस्टर परीक्षा में खराब नतीजे आने की शिकायतें सामने आ चुकी है। इससे कॉलेजों में नियमित क्लासेस और शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहें है।
प्रदेश और जिले के सभी कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है, जो विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही। छात्र संगठन एनएसयूआई खराब नतीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने साइंस कॉलेज की प्राचार्य से मुलाकात की। उन्होंने कॉलेज में लगने वाली नियमित क्लासेस और शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया।
प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा मांग करते कहा कि विद्यार्थियों ने सही ढंग से तैयारी कर परीक्षा नहीं दी या फिर कॉपियों की जांच में गड़बड़ी की गई इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मामले में दोषी प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रबंधन ने मामले की जांच करने बनाई कमेटी: साइंस कॉलेज प्रबंधन ने इस मांग पर एक जांच कमेटी बनाई है। विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट होने का आश्वासन दिया है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…