राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ द्वारा जोनल स्तर पर पश्चिम बंगाल कोलकाता में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया गया। शाला के क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं से आराध्य चौधरी, कक्षा 6वीं से धान्या सिन्हा एवं आराध्या साहू द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। जिनकी कोच शाला की क्रीडा शिक्षिका अंजली यादव थीं जिन्होंने अपने मार्गदर्शन में बच्चों को इस प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षित किया था।
तीरंदाजी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु गायत्री शिक्षण समिति अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु पोर्टल' आम नागरिकों के लिए वरदान…
भोपाल राज्य वित्त आयोग ने शुक्रवार को मंत्रालय में राजस्व विभाग, की समीक्षा बैठक ली।…
रायपुर महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक…