राजनांदगांव : गोंड समाज के संभाग स्तरीय पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन

मोहन हिड़को संभागीय अध्यक्ष एवं डीआर आचला तथा सुभद्रा नेताम संभागीय उपाध्यक्ष बनाए गए

राजनांदगांव/बालोद | गोंडवाना समाज के अंतर्राज्यीय संगठन संभाग मोहला के संभागीय पदाधिकारियों का गठन कार्यक्रम गत दिनों बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के गोंडवाना भवन में आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरेसिंह घावडे़ एवं निर्वाचन अधिकारी भोलाराम नेताम, सुरेश दुग्गा, चंद्रेश ठाकुर, लखन सोरी एवं जागेश्वर मण्डावी के द्वारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को समाज के बायलाॅज के आधार पर पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विशाल संख्या में सामाजिक जनों के द्वारा मोहन हिड़को को संभागीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त डीआईजी डीआर आचला और सुभद्रा नेताम को संभागीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया।

इसी तरह हीरे सिंह घावड़े को मुख्य सलाहकार एवं नीतराम पुरामे को संभागीय महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा कुमार कोरेटी संभागीय सचिव, तुलसीराम मरकाम कोषाध्यक्ष, देवप्रसाद कड़ियाम संगठन मंत्री, महेश कोरेटी आॅडिटर, श्याम सिंह नेताम मीडिया प्रभारी के अलावा बिसनाथ गोटा, जगत सलामे, शालिक कौड़ो एवं पूर्णानंद नेताम संभागीय सलाहकार बनाए गए। इस अवसर पर समाज के लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से संभागीय पदाधिकारियों का गठन प्रक्रिया संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समाज प्रमुखों ने आशा व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में गोंडवाना समाज संभाग मोहला निरंतर प्रगति करते हुए समाज के चहुँमूखी विकास में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

उल्लेखनीय है कि गोण्डवाना समाज संभाग मोहला के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया, गढ़चिरौली जिला भी शामिल है। इस अवसर पर पूर्व संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम, पूर्व महासचिव तुकाराम कोर्राम, ब्लाॅक अध्यक्ष सर्व बाबूराव हिड़को, गोविंद टेकाम, दिनेश कोरेटी, छबिलाल वट्टी, पदुमसिंह तोप्पा, आत्माराम कौड़ो, अजित कतलाम सहित तुलेश्वर हिचामी, मानसाय बोगा, ओम प्रकाश कोड़ापे सहित विशाल संख्या में गोण्डवाना समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में भव्य एवं गरिमामय रूप से संभागीय पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह तथा शेष पदाधिकारियों के चयन के अलावा अधिकारी-कर्मचारी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठों का निर्णय लिया गया।

kgnews

Recent Posts

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

14 minutes ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

29 minutes ago
एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

44 minutes ago
तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

तय समय में पूर्ण करें कार्य, ढिलाई बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय…

54 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान में जागरूकता के साथ राहत भी दे रही मध्यप्रदेश पुलिस

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत प्रदेशभर…

1 hour ago
कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कटनी पुलिस की बड़ी उपलब्धि

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के…

1 hour ago