राजनांदगांव : गोंदिया स्टेशन में 20 दिन का ब्लॉक, 10 ट्रेनें कैंसिल, कई बदले रूट से भी चलेंगी …
राजनांदगांव l रेलवे ने गोंदिया स्टेशन में 3 से 24 मई तक 20 दिनों का ब्लॉक लिया है। इस कारण 10 ट्रेनों को कैंसिल किया गया वहीं कई ट्रेनें नियंत्रित होकर तो कुछ बदले रुट से चलेगी।
ऐसे में भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रीष्म अवकाश और शादियों के सीजन में रेलवे ने अन्य रेल खंडों में निर्माण कार्य के चलते पहले से कई ट्रेनों को कैंसिल कर रखा है। वहीं कुछ समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही, लेकिन इसका डोंगरगढ़, राजनांदगांव स्टेशन में स्टॉपेज नहीं दिया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन में प्लेटफॉर्म 4 की वॉशेबल एप्रन हटा कर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। यह कार्य 3 से 24 मई के बीच ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इससे भविष्य में ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा वह कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। संरक्षा, परिचालन क्षमता और यात्री सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से रेलवे द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। गोंदिया स्टेशन की लाइन नंबर 6 प्लेटफॉर्म 4 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाया जाएगा उसे आधुनिक बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा।
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस दोनों दिशा में 20 दिन रहेगी कैंसिल: कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म 4 डाउन मेन लाइन अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ को बदले रूट से चलाई जाएगी। वहीं कुछ ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा आंशिक रूप से गंतव्य से पहले समाप्त और वहीं से शुरू की जाएगी। गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 से 22 मई तक कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 18110 इतवारी- टाटा एक्सप्रेस 5 से 24 मई तक कैंसिल की गई है। वहीं गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर 3 से 22 मई तक कैंसिल रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 से 22 मई तक कैंसिल रहेगी।
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-इतवारी 3 से 22 मई, गाड़ी संख्या 68716 इतवारी-गोंदिया 3 से 22 मई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 3 से 22 मई तक कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 58206 इतवारी-रायपुर 4 मई से 23 मई तक कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को 2 से 22 मई तक दुर्ग में नियंत्रित और प्रारंभ किया जाएगा। यह गाड़ी दुर्ग-गोंदिया के बीच कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3 से 23 मई तक दुर्ग में नियंत्रित और प्रारंभ होगी। गोंदिया-दुर्ग के बीच कैंसिल रहेगी।
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क दूरस्थ गांवों…
धार स्थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…
रायपुर देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…
रायपुर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…
रायपुर नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…
बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…