राजनांदगांव। संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार के द्वारा सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गाय को राज्य माता घोषित करने समिति के द्वारा निवेदन किया गया है। सनातन धर्म सेवा प्रमुख अधिवक्ता राकेश ठाकुर ने बताया कि गौ माता हमारे प्रदेश की जीवन रेखा है। इनके उत्थान, संरक्षण व देखभाल की विशेष आवश्यकता है। आज हर गांव व शहर सहित कस्बे में गौठान बनाया गया है। महाराष्ट्र शासन द्वारा गौ माता को राज्य माता घोषित कर दिया गया है। उन्होंने देशी गाय माता को राज्य माता घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जयनारायण सिंह, महाकाल समिति के राजू डागा, अमलेंदु हाजरा, पंकज गुप्ता, राकेश चंद्रभूषण ठाकुर, अमित खंडेलवाल, जीवन मानिकपुरी आदि मौजूद रहे।
राजनांदगांव | पुष्पवाटिका रोड में लगे बिजली खंभों के नीचे के हिस्से में तार खुले…
राजनांदगांव | नए सर्किट हाउस रोड में बारिश होते ही सड़ पर पानी जाम हो…
राजनांदगांव | जिला सहकारी बैंक परिसर में जलजमाव से कर्मचारी और किसान सभी परेशान हैं।…
राजनांदगांव l जिला अस्पताल के एसएनसीयू में चल रहे विवाद मामले में जांच टीम के…
रायपुर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ प्रदेश में मानसून की…
दुर्ग देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई का ऐतिहासिक…