Home » राजनांदगांव : ग्रामीणों ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक, तस्कर फरार

राजनांदगांव : ग्रामीणों ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक, तस्कर फरार

09/02/2024
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव| डोंगरगढ़ के ग्राम कलकसा पुलिया के पास मवेशियों से भरे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा है। ट्रक से 34 मवेशी बरामद किया गया है। जिसे आरोपी ट्रक चालक महाराष्ट्र के कत्लखाना लेकर जा रहा था। हालांकि आरोपी मौके से भाग निकला है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजे ट्रक से मवेशी तस्करी की सूचना ग्रामीणों को मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने टीम बनाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ा दी। ग्रामीण अपने वाहन से पीछा करते हुए आगे बढ़े। तभी आरोपी चालक ने ट्रक रास्ता में छोड़कर भाग निकला। ट्रक से 34 मवेशियों को बरामद किया गया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Leave a comment