राजनांदगांव | चौकी पुलिस ने बताया कि गुंडरदेही में साहू मोबाइल दुकान संचालित है।अंबागढ़ चौकी के ग्राम गुंडरदेही में मोबाइल दुकान में चोरी कर ली गई है। आरोपी दुकान से 9 मोबाइल फोन ले गया है। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। इसके अलावा कुछ दूसरे सामानों की भी चोरी हुई है। घटना 16-17 जुलाई की दरमियानी रात की है। दुकान के वेंटिलेशन को तोड़कर अज्ञात आरोपी भीतर दाखिल हो गया। जिसके बाद दुकान से अलग-अलग कंपनी के 9 मोबाइल फोन की चोरी कर ली। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। 17 जुलाई की सुबह संचालक दुकान पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। चौकी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *