भाजपा ने सतीश दौरा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये गरियाबंद जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

गरियाबंद

गरियाबंद ज़िला के अंतिम छोर देवभोग क्षेत्र के जाने-माने वकील और समाजसेवी सतीश दौरा को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गरियाबंद जिला विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सतीश दौरा लंबे समय से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।अपनी कानूनी विशेषज्ञता के साथ-साथ वे समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। क्षेत्र के गरीब,जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता करना उनकी पहचान बन चुकी है।

कानून और समाज सेवा का अनुभव

सतीश दौरा ने अपने पेशेवर जीवन में कई सामाजिक और जनहित से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे न सिर्फ अदालतों में लोगों की पैरवी करते हैं,बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी आवाज उठाते हैं। यही कारण है कि आम जनता के बीच उनकी एक साफ-सुथरी और भरोसेमंद छवि बनी हुई है।

संगठन को मिलेगी मजबूती

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें जिला विधि प्रकोष्ठ का ज़िला संयोजक बनाए जाने से संगठन को कानूनी मामलों में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश दौरा के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।नियुक्ति के बाद सतीश दौरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
क्षेत्र के लोगों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सतीश दौरा अपने नए दायित्व में भी जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देंगे।

Admin

Recent Posts

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

4 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव : सरकारी दीवारों पर निजी विज्ञापन से सुंदरता बिगड़ी, वर्षों से रंगरोगन नहीं…

राजनांदगांव | शहर में सरकारी भवनों और दीवारों पर अवैध विज्ञापनों की भरमार है। जगह-जगह…

6 minutes ago
राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव : राधा और कृष्ण दो नहीं बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप हैं : पंडित अर्पित भाई…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास श्रीनारायण महामहोत्सव के…

10 minutes ago
CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

रायपुर। नवापारा-राजिम नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन…

19 minutes ago
राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव : पुरी-गांधीधाम ट्रेन से उतरा तस्कर झोले में मिला एक लाख का गांजा…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने…

21 minutes ago
CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …

CG : आज उमस ज्यादा, सुबह बदली छटने के बाद निकली धुप, शाम को बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के…

25 minutes ago