राजनांदगांव 04 जुलाई । ग्राम पंचायत भंवरमरा में स्वस्त्ययन समाजसेवी संगठन के द्वारा नदी किनारे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर षनुध मिश्रा ने कहा कि प्रकृति का संतुलन पेड़ों से है वृक्षों से हमें जीवनदायिनी रूपी ऑक्सीजन प्राप्त होता है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, इस दौरान षनुध मिश्रा, जीत प्रजापति , शशांक दुबे, आशीष साहू , चंद्र प्रकाश सिन्हा, होमन देवांगन, सहित ग्रामवासी मौजूद थे.उक्त जानकारी आकाश तिवारी ने दी ।
