छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ग्राम पटेवा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत पटेवा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्राम पंचायत पटेवा, अउरदा, इरईखुर्द, खजरी, इरईकला, गिधवा, हरडुवा, मासूल, बरबसपुर, चवंरढाल के ग्रामीणों से प्राप्त 3874 आवेदनों का निराकरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 205-1-1024x502.jpeg

साथ ही शिविर स्थल पर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया गया। शिविर में हितग्राहियों को जॉब कार्ड, नवीन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र एवं आवास पूर्णता होने पर आवास की चाबी का वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय स्टॉल में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।  

This image has an empty alt attribute; its file name is 205-3-1024x554.jpeg

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हें बच्चों का अन्नप्रसान भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता अनुसार दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
शिविर में विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल, समाज सेवी खूबचंद पारख, जिला पंचायत सदस्य किरण बारले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जनपद सदस्य तुलसी साहू, जनपद सदस्य लक्ष्मीदास कोसरे, जनपद पंचायत सदस्य मनजु चंदेल, जनपद पंचायत सदस्य जितेन्द्र गायकवाड़, नरेन्द्र वर्मा, राजेश गुप्ता, एसडीएम खेमलाल वर्मा, तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

14 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

40 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

1 hour ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago