राजनांदगांव : ग्राम सभाओं में स्व-गणना प्रक्रिया के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान

राजनांदगांव । जिला प्रशासन द्वारा 24 अप्रैल 2026 से ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया से अवगत कराने विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा में ग्रामीणों का स्व-गणना करने की प्रक्रिया से अवगत कराने के साथ ही इसके महत्व, लाभ एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसीलदार डोंगरगांव एवं ग्रामीण प्रभार अधिकारी कमल किशोर द्वारा ग्राम भटगुना में आयोजित ग्राम सभा में शामिल होकर ग्रामीणों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया, स्व-गणना के महत्व तथा उसकी सरल डिजिटल कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
तहसीलदार कमल किशोर द्वारा जनगणना पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों को मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना फॉर्म भरने के संबंध में जानकारी दी गई। ग्राम सभा में उपस्थित विभिन्न परिवारों की स्व-गणना मौके पर ही पूर्ण कराई गई। उन्होंने बताया कि डिजिटल जनगणना भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधन वितरण एवं प्रशासनिक निर्णयों का आधार होती है। इसलिए प्रत्येक परिवार का सही और समय पर डेटा दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने और अपने गांव के सही आंकड़े उपलब्ध कराने की अपील की।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

8 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

8 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

8 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

9 hours ago