राजनांदगांव : ग्राम सांकरा में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण शिविर आयोजित

राजनांदगांव । जिला अग्रणी बैंक कार्यालय एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोमनी द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा प्रधान कार्यालय वडोदरा से मनोज कुमार, अंचल कार्यालय बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर से संदीप मान व दीपक मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग से उपक्षेत्रीय प्रबंधक जय प्रकाश नारायण विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा के लिए जनधन खातों के महत्व, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई और इन योजनाओं से समाज को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। शिविर में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा सार्वजानिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होने के नाते जनसामान्य, समाज एवं देश को बैंक से जोडऩे के लिए जिम्मेदारी भी बड़ी है।

शिविर में बताया गया कि वित्त विभाग भारत सरकार 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक वित्तीय संतृप्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 8-10 साल पुराने जनधन खाते में केवाईसी पेंडिंग वाले खाते में डीबीटी के माध्यम से किसी भी योजना का पैसा निकाल नहीं पाएंगे तथा खाताधारक शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाएगे। शिविर में बताया गया कि विपरीत समय में वित्तीय स्थिरता के लिए बीमा योजना लाभदायक है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक, आरसेटी एवं उच्चतर  माध्यमिक पाठशाला सोमनी के बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से बीमा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोमनी द्वारा ग्राम ईरा निवासी धनेश्वरी साहू को उनके पति की मृत्यु होने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही सखी-सहेली, जय मां सरस्वती, जय अम्बे एवं जय शारदा माँ स्वसहायता समूह को एसएचजी ऋण की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

5 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago