राजनांदगांव : घर बैठे रुपए कमाने का लालच देकर शिक्षिका से 6 लाख की ठगी…

राजनांदगांव . इंस्टाग्राम में वर्क टू होम के नाम पर महिला शिक्षिका का पूरा प्रोफाईल लेकर पैसा कमाने का लालच देकर 6 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़ित शिक्षिका को रिव्यु करने और टास्क पूरा करने पर शुरू में 5000 रूपए दिए गए और बाद में अधिक कमाई करने का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

कोतवाली थाना प्रभारी नंद कुमार गौताम ने बताया कि एक महिला शिक्षिका को वर्क टू होम का विज्ञापन दिखा। जिसमें वह अपना इंन्टेस्टेड होना बताई । इसके बाद शिक्षिका से उसका व्हाट्सअप नंबर लेकर एक योजना के बारे मे जानकारी देकर उसका नाम पता उम्र व अन्य प्रोफशन की जानकारी ले लिया।

इसके बाद रिव्यु करने और विभिन्न प्रकार के आनलाइन टास्क पूरा करने नाम पर पहले 200, 300, 1100, 710 रूपए कुल लगभग 5000 इसके खाते में स्थानांतरण किए गए। इसके बाद शिक्षिका को व्हीआईपी मेबर बनाने और अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर पैसा जमा करने का टास्क दिया गया, जिसमें उसे बीच बीच में स्टेटमेंट दिया गया और पैसा बढ़ने का लालच देते रहे। जब प्रार्थिया ने विड्राल के लिए बोला तब पता चला कि वह 6 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो चुकी है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

5 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago