छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चंदा चोरी और नकटी में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन…

अंबागढ़ चौकी , अयोध्या के राम मंदिर में दान और चंदे के चढ़ावे में हुई चोरी और रायपुर के नकटी गांव में मकानों पर चले बुलडोजर के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम का पुतला भी फूंका गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में अस्पताल तिराहा बस स्टैंड पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भाजपाइयों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। सरकार बारिश में गरीबों, किसानों और मजदूरों के आशियाने उजाड़ रही है। जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव में जनता से भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।

पुतला दहन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की: धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल तिराहे से बस स्टैंड तक आक्रोश रैली निकाली। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जब कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, तो उसे बचाने के लिए पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी और धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य शेषवरी ध्रुवे, ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद कोरेटी, मुकेश सिन्हा, उदेराम साहू, राजकुमार ध्रुव, अजय राजपूत, अशोक वर्मा, रामगोपाल शर्मा, रितेश मेश्राम, साधना सिंह, श्यामसुंदर लाटा आदि शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

17 minutes ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

27 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

29 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

34 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

37 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

46 minutes ago