राजनांदगांव चक्रीय चक्रवात सिस्टम के असर से रविवार सुबह तेज बारिश हुई। तेज गरज के साथ शुरु हुई बारिश करीब एक घंटे जारी रही। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और दोपहर में तेज धूप की स्थिति बनी। मौसम विभाग ने सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि छग के ऊपर चक्रीय चक्रवात का सिस्टम बना हुआ है। वहीं एक द्रोणिका भी विस्तारित है। इसके असर से मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार सुबह शहर से लेकर जिले के कई हिस्सों में बारिश दर्ज हुई। इसके पहले रात में हवा की गति भी तेज रही। गरज के साथ हुई बारिश से सुबह मौसम कुछ देर के लिए ठंडा बना रहा।

लेकिन दोपहर बाद तेज धूप की स्थिति निर्मित हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम व द्रोणिका अब कमजोर पड़ रही है। इससे सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभावित है। इससे गर्मी फिर बढ़ेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *