राजनांदगांव में चिकित्सा क्षेत्र के अग्रणी संस्थान संजीवनी हार्ट एंड न्यूरो केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शहर में मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विगत दो वर्षों के दौरान लगभग 300 ऐसे मरीजों को तत्काल ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जाहिद खान और उनकी टीम के द्वारा आपातकालीन स्थिति में एंजिओप्लास्टी की सुविधा प्रदान कर जान बचाने में कामयाब रहे हैं जिन्हें अगर रायपुर या भिलाई इलाज के लिए जाना होता तो उनकी जान जा सकती थी।इसी तरह हॉस्पिटल में 24/7 न्यूरो सर्जन के रूप में मुंबई से प्रशिक्षित डॉ.निमेश अनिल जैन अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जिससे दुर्घटना जैसी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत विशेषज्ञता सहित उन्नत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो रही हैं। संजीवनी हार्ट एवं न्यूरो केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आयुष्मान भारत डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKBSSY)/ ESIC एवं CGHS योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज करने के लिए अधिकृत है।जिसके कारण ऐसे मरीज जो कि पैसों की कमी के कारण गंभीर बीमारियों का इलाज समय पर नहीं करा पाते थे उन्हें बगैर किसी अतिरिक्त खर्च के स्थानीय स्तर पर ही तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त हो पा रही है। हॉस्पिटल में कैंसर/ब्रेन हेमरेज/लकवा/मिर्गी जैसी बीमारियों का इलाज हो रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.जाहिद खान के द्वारा हॉस्पिटल में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी, रोटा गाइडेड एंजिओप्लास्टी , IVUS गाइडेड एंजिओप्लास्टी, पेसमेकर, दिल में छेद जैसी गंभीर लक्षणों वाली बीमारियों का आपरेशन बहुत ही कम दामों एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है जिसके इलाज के लिए लोगों को महानगरों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। अनेक मरीजों के अनुसार रायपुर अथवा दुर्ग के अस्पतालों में होने वाले खर्चों की तुलना में संजीवनी हॉस्पिटल में अनेक इलाज अत्यंत कम दामों में उपलब्ध है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *