cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अंबागढ़ चौकी| मानिकपुरी पनिका समाज के महिला प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रजातांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पर के लिए छग के सभी संभाग व जिला मुख्यालयों में समाज की महिलाओं के द्वारा उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने समाज की महिला मुखिया का चुनाव किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पर के लिए पंचकोणीय संघर्ष में अंबागढ़ चौकी क्षेत्र की भाजपा नेत्री मानिकपुरी समाज की सक्रिय महिला कार्यकर्ता तीजन माानिकपुरी ने जीत दर्ज की। तीजन अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम सोनसायटोला क्षेत्र से पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुकी हैं और वर्तमान में वह भाजपा की महिला प्रकोष्ठ में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाज के स्थानीय पदाधिकारी सुकृतदास, मानिक मानिकपुरी, बिसाहूदास, मनोहरदास, गोविंददास, साहेबदास, शंकरदास, सहित समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। सामाजिकजनों ने बताया नवनिर्वाचित महिला प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिद्वंदी रायपुर की अंजली मानिकपुरी को 120 मतों के अंतर से हराया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *