cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अंबागढ़ चौकी l नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 व 7 कान्हे नगर के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग साकार होने जा रही है। यहां पर वार्डवासियों की मांग पर नगरीय निकाय के द्वारा कान्हे गौठान में पांच लाख की लागत से चेकर्स टाईल्स लगाया जा रहा है। गौठान में वार्डवासियों के द्वारा वर्ष भर संास्कृतिक व धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इसलिए वार्ड के नागरिकों के द्वारा कार्यक्रम में दर्शकों को बैठने व आयोजन के लिए सुविधाएं प्रदान करने के लिए गौठान स्थल पर चेकर्स टाइल्स या फ्लोरिंग कराने की मांग कर रहे थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने वार्ड 6 व 7 में स्थित गौठान में पांच लाख की लागत से चेकर्स टाईल्स लगाने के कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ने कहा कि कान्हे नगरवासियों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गौठान पर चेकर्सटाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। आने वाले समय में कान्हे मंदिर में मां देशराज फिरंतीन मंदिर में अधूरे आहाता को पूर्ण किया जाएगा इसके अलावा कान्हे से चिल्हाटी मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। सभी कार्यों को प्राथमिकताओं से पूरा करेंगे।

कान्हे में बोर खनन करा कर पाइप लाइन से जोड़ा कान्हे में गर्मी में पेयजल आपूर्ति को ठीक कराने के लिए वार्ड 6 में धानापायली मार्ग में नलकूप खनन कराकर इसमें मोटर पंप व पाइप लाइन बिठा कर इसे मेन पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है। इससे वार्डवासियों को राहत मिल रही है। इस कार्य का भी नपं अध्यक्ष ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित वार्डों में बोर खनन कराकर उसे सीधे पाइप लाइन से जोड़ रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *