राजनांदगांव : चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी से की भेंट, समस्याओं को दूर करने चर्चा…

राजनांदगांव . व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने अपनी कई अहम समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिनमें सबसे प्रमुख गंज लाइन और जीई रोड पर व्यापारियों को हो रही लोडिंग और अनलोडिंग की समस्याएं थीं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने इन समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए अनुरोध किया।

व्यापारियों की समस्याओं को एसपी ने बड़े ध्यान से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष भीमन धनवानी, प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी, जिला महामंत्री अरुण दुलानी, जिला कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल और अन्य प्रमुख सदस्य राजकुमार बाफना, आशीष अग्रवाल, हर्ष चितलांगिया, संजय तेजवानी, दीपक नव लखा, हरीश मोटलानी, अशोक तेजवानी, नंदकिशोर भूतड़ा,ओम प्रकाश डागा,जितेश पटेल, रमेश डागा,तरुण बाफना और नवनीत बगानी शामिल थे। इस मुलाकात ने व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर संवाद और सहयोग की उम्मीदों को बल दिया है, और आशा जताई जा रही है कि आने वाले समय में इन समस्याओं का समाधान जल्द ही निकलेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

17 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

17 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

17 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

18 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

18 hours ago