छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की मम्तेश्वरी लहरे का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हेतु

  • स्टार खिलाड़ियो के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेगी मम्तेश्वरी लहरे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की उदीयमान हॉकी खिलाडी कु.मम्तेश्वरी लहरे का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर  के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 05 से 20 दिसंबर 2024 तक साई सेन्टर बैंगलोर में आयोजित है। इस प्रशिक्षण शिविर में सीनियर महिला इंडिया टीम के सभी जाने माने खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमे लगभग 35 खिलाड़ियों का चयन उक्त प्रशिक्षण हेतु किया गया है।

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि कु.मम्तेश्वरी लहरे का चयन उक्त प्रशिक्षण शिविर हेतु विगत दिनो आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप  दिनांक 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2024 स्थान रॉची (झारखण्ड) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि  कु.मम्तेश्वरी लहरे वर्तमान में स्पोटर्स अकादमी रायपुर में  प्रशिक्षणरत है। इसके पूर्व लगभग 3 वर्ष तक स्टेट एक्सलेंसी बिलासपुर में प्रशिक्षणरत थी।

मम्तेश्वरी लहरे के इस उपलब्धि पर सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव अभिषेक सिंह ,महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु पूर्व राजगामी अध्यक्ष रमेश पटेल छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष  फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ हॉकी  के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव  शिवनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतुबु़द्धीन सोलंकी नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर),  भुषण सॉव,  गणेश प्रसाद शर्मा,  दौलत सिंह चंदेल, नीलम चंद जैन,  अनिल यादव, ज्ञानचंद जैन, सुश्री ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी,  अजय झा,  प्रकाश शर्मा,  अनुराज श्रीवास्तव,महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटीया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे,  गुणवंत पटेल,  अब्दुल कादिर,  राजू रंगारी,श्रीमति बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकिल अहमद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

35 minutes ago
देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

45 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

3 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago