राजनांदगांव : छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे …
– सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण
– बचत से बदली अपनी जिंदगी
– वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम
राजनांदगांव । छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे होते हैं। ऐसी ही एक मिसाल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोली की सीमा साहू ने पेश की है। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने साहस, हिम्मत एवं मेहनत से अपना एक समूह बनाया। बचत को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न तरह की आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया। श्रमती सीमा साहू ने बताया कि वह चंद्रहासिनी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। वे एक संयुक्त परिवार में रहती हैं, जहां ननद एवं देवर की शादी के लिए साहूकार से उन्होंने ब्याज पर कर्ज लिया था। ग्राम में महिलाओं के समूह पहले से बन चुके थे। उन्होंने अपना स्वयं का समूह बनाकर 10 महिलाओं को जोडऩे का कार्य किया। प्रारंभिक तौर पर संकुल से 15 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई। समूह की महिलाओं ने ऋण की समस्या को देखते हुए उनकी मदद की।
सीमा साहू ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी राशि से बचत करते हुए ऋण चुका दिया और फिर से बचत किया। समूह से राशि लेकर रेगहा की भूमि पर खेती करने का कार्य किया तथा कृषि मित्र के तौर पर जैविक खेती का कार्य भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि बचत करते हुए इस मुकाम तक पहुंची हैं। सिलाई के व्यवसाय से भी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। प्रतिमाह 8 हजार रूपए तक की आमदनी मिल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से बहुत मदद मिली है और आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। सीमा साहू ने बताया कि भविष्य में वे लघु उद्यम से जुड़कर दुकान खोलना चाहती है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढऩे से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की राह बनी है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…