राजनांदगांव | औंधी क्षेत्र के कोहकाटोला में कैंप लगाकर जमे नक्सली पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने करीब 1 किमी. तक नक्सलियों का ​पीछा किया, लेकिन वे घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। आसपास कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे, जिसे देखते हुए पुलिस ने फायरिंग नहीं की। एसपी वायपी सिंह ने बताया कि कोहकाटोला जंगल में आरकेबी डिवीजन के कुछ नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी।​ जिसके बाद टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

नक्सली कैंप लगाकर जंगल में मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। करीब 5 की संख्या में मौजूद नक्सली घने जंगल की ओर छिपते हुए भागते रहे। पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया। एसपी सिंह ने बताया कि जंगल के इस हिस्से में कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी थी, जिसके चलते पुलिस ने फायरिंग नहीं की। हालाकि नक्सलियों के कैंप से इंसास रायफल, 15 जिंदा कारतूस सहित बड़ी संख्या में दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *