राजनांदगांव | औंधी क्षेत्र के कोहकाटोला में कैंप लगाकर जमे नक्सली पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने करीब 1 किमी. तक नक्सलियों का पीछा किया, लेकिन वे घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। आसपास कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे, जिसे देखते हुए पुलिस ने फायरिंग नहीं की। एसपी वायपी सिंह ने बताया कि कोहकाटोला जंगल में आरकेबी डिवीजन के कुछ नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
नक्सली कैंप लगाकर जंगल में मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। करीब 5 की संख्या में मौजूद नक्सली घने जंगल की ओर छिपते हुए भागते रहे। पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया। एसपी सिंह ने बताया कि जंगल के इस हिस्से में कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी थी, जिसके चलते पुलिस ने फायरिंग नहीं की। हालाकि नक्सलियों के कैंप से इंसास रायफल, 15 जिंदा कारतूस सहित बड़ी संख्या में दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…