छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा 16 को, भव्य रथ खीचेंगे भक्त…

राजनांदगांव , भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया 16 जुलाई को श्रद्धा-भक्ति के साथ निकाली जाएगी। जगन्नाथपुरी में रथयात्रा निकालने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। संस्कारधानी नगरी के गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से 87 साल से रथयात्रा निकल रही है। पारंपरिक रथ को भव्य रूप देने के लिए कई भक्त दिन-रात जुटे हैं।

जगन्नाथ मंदिर रथयात्रा आयोजन समिति के प्रमुख महेश शर्मा ने बताया 16 को गांधी चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 8 बजे से जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा का विशेष श्रृंगार पूजन होगा। भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शोभायात्रा से पहले दोपहर 2 बजे जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा, सुदर्शन चक्र को रथ में विराजित किया जाएगा।

पूजा-आरती के बाद दोपहर 2:30 बजे सैकड़ों भक्त माता-बहनें, बंधु रथ की रस्सी अपने हाथों से खीचेंगे और रथयात्रा शुरू होगी। रथयात्रा में शहर की अलग-अलग भजन मंडलियां भजन प्रस्तुत करेंगी। भक्त नृत्य करते आगे बढ़ेंगे। ढोल-नगाड़ों की थाप भी रहेगी। रथयात्रा नगर भ्रमण करते हुए जूनी हटरी स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचेगी।

यहां पारंपरिक सनातन संस्कृति के अनुसार स्वागत होगा। जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक राम जानकी मंदिर में विराजेंगे। भक्तों को दर्शन देंगे। रथयात्रा के दौरान गजा मूंग का प्रसाद भी मिलेगा। आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक रथ इसी मंदिर के द्वार पर खड़ा रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

33 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

36 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

44 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

47 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

49 minutes ago
CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

बीजापुर । जिले के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को…

52 minutes ago