छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

– ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से की गई मकान गणना
राजनांदगांव । जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया गया।
जनगणना टीम द्वारा प्रत्येक घर में पहुंचकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जनगणना देश की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए सभी नागरिकों द्वारा सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। ग्राम धनगांव में जनगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्व में ही आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

kgnews

Recent Posts

डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग. दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुटखा और…

43 minutes ago
एक हफ्ते में घोषित होंगे बचे हुए एल्डरमैन, 244 नगरीय निकायों में होंगे मनोनीत पार्षद

एक हफ्ते में घोषित होंगे बचे हुए एल्डरमैन, 244 नगरीय निकायों में होंगे मनोनीत पार्षद

भोपाल/ इंदौर  एमपी में हफ्ते भर में नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति हो सकती…

1 hour ago
यात्रियों को राहत, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर बढ़ाए गए

यात्रियों को राहत, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे फिर बढ़ाए गए

रतलाम  पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान…

1 hour ago
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद   कैमरा ट्रैप…

1 hour ago
CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

कोरबा. जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन…

2 hours ago
ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल की तार टूटी, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल की तार टूटी, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद

 ओंकारेश्वर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर को ममलेश्वर से जोड़ने वाले प्रमुख झूला पुल की लोडिंग तार की…

2 hours ago