राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। बुधवार को घुमका तहसील के ग्राम पटेवा में राजस्व विभाग ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
यह कार्रवाई कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर की गई। ग्राम पटेवा निवासी ऐमन कुमार ने जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने से उनके खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है, जिससे आवागमन और खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम गौतम कुमार पाटिल के नेतृत्व में तहसीलदार मुकेश ठाकुर, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शासकीय भूमि पर जगदीश साहू द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर रास्ता बहाल कराया।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…