छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनदर्शन में नागरिकों ने समस्याओं के समाधान के लिए दिया आवेदन

– सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा।
जनदर्शन में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी शिव कुमार धनकर अपने घर के पास लगे विद्युत पोल को स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोमनी निवासी पन्ना लाल पटेल ने अपनी घर से आस-पास शासकीय जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन किया। ग्राम डगनिया निवासी प्रमिला साहू ने आबादी जगह दिलाने के लिए आवेदन किया। छुरिया विकासखंड के ग्राम खोराटोला निवासी चन्दूराम ने वन अधिकार पट्टा प्रदाय के लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम तुर्रेगढ़ निवासी सहदेव और रिकेश्वर एवं ग्राम जनकपुर निवासी रोमनलाल ने वन अधिकार पट्टा दिलाने के लिए आवेदन किया। जनदर्शन में राशन कार्ड बनाने, अधिग्रहण भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, मकान क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, राजस्व अभिलेख को दुरूस्त करने, शौचालय निर्माण की अनुदान राशि दिलाने जैसी मूलभूत आवश्यकताओं एवं गांव के विकास के लिए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द…

39 minutes ago
रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत…

50 minutes ago
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील उच्चहन भूमि…

56 minutes ago
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…

1 hour ago
अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

2 hours ago