राजनांदगांव। विकासखंड स्तर पर जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 11 दिसम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक रोजगार एसव्ही राजौरिया ने बताया कि फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट राम नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग द्वारा फायर मेन के 20, सिक्यूरिटी गार्ड के 150, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50, ड्राइवर हैवी लाइसेंस के 10, होम केयर टेकर सर्विस के 100 पद एवं सेफ इंटेलीजेंस सिक्यूरिटी कोहका भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 50, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 15, सिक्यूरिटी लेडी गार्ड के 10 पद तथा टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेड़ेसरा जिला राजनांदगांव द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के 400 पद पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *