छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम मोहारा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

– 12 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 1379 मांगों एवं 12 शिकायतों का किया गया निराकरण

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम मोहारा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 ग्राम पंचायत मोहारा, सिवनीकला, बिजनापुर, चैतुखपरी, मुढिय़ा, सहसपुर, पुरैना, खुर्सीपार, सेम्हरा, बिल्हरी, खैरा, रूवातला से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शत-प्रतिशत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ने वाचन किया। उन्होंने बताया कि 12 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित 488, शौचालय निर्माण से संबंधित 265, राशन कार्ड से संबंधित 109, निर्माण कार्य से संबंधित 96, समाज कल्याण विभाग से संबंधित 177, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 3 एवं रोजगार गारंटी योजना संबंधित 132 आवेदनों का निराकरण किया गया है। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्राप्त 12 शिकायतों का निराकरण कर वाचन किया गया। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता अजय सिन्हा, उपाध्यक्ष हीराराम वर्मा सहित सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, नायब तहसीलदार सतपाल यादव, प्राची लांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन में संवेदनशीलता से काम करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन में संवेदनशीलता से काम करने के दिए निर्देश

रायपुर मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सीएम हेल्पलाइन के संबंध…

12 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल अमेज़न ई-कारीगर से…

14 minutes ago
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सनातन संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण…

17 minutes ago
रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा “वेलोसिटी नाइट रन 2026” का आयोजन

रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा “वेलोसिटी नाइट रन 2026” का आयोजन

भोपाल रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में पहली बार “वेलोसिटी नाइट रन 2026” का आयोजन…

25 minutes ago
ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन आज की सबसे गंभीर चुनौती : मंत्री भूरिया

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन आज की सबसे गंभीर चुनौती : मंत्री भूरिया

भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ…

26 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  राजधानी रायपुर स्थित…

32 minutes ago