छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनमन प्राप्त कर विद्यार्थियों ने की खुशी जाहिर

 राजनांदगांव जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन किताब एवं रामो विग्रहवान् धर्म: रामलला कैलेण्डर का सेन्ट्रल लाइब्रेरी एवं दिग्विजय महाविद्यालय के विद्यार्थियोंं तथा नगर निगम में नि:शुल्क वितरण किया गया। सेन्ट्रल लाइब्रेरी में  शशांक तारम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनमन में षष्ठम विधानसभा के सदस्यों की जानकारी एवं मोबाईल नंबर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के जीवन का सफर नींव से शिखर तक प्रेरक है। शासन की विभिन्न योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य योजनाएं जनसामान्य के उत्थान के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई है। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन से लाभान्वित हो रहे हितग्राहियों की प्रेरक कहानियां हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जनमन पत्रिका उपयोगी एवं मार्गदर्शक है, जिसमें प्रमाणिक एवं तथ्यपरक जानकारी संकलित है।

डिजिटल लाइब्रेरी के लोक सेवा आयोग एवं छत्तीसगढ़ व्यापम की तैयारी कर रहे  यतिश पटेल ने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त जनमन पत्रिका पाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस किताब के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी मिल रही है। युवाओं के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई है। किताब में दी गई जानकारी हमारे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन सरकार की अच्छी जानकारी दी गई है। षष्ठम विधानसभा की जानकारी का संकलन महत्वपूर्ण है। दिग्विजय महाविद्यालय के छात्र  तोरन पटेल ने बताया कि सोशल वर्क में कोर्स करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यह किताब इस दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि जनमन में सरकार का फैसला जोश में युवा, गारंटी पूरी किसानों को मिला दो वर्ष का बोनस, प्रधानमंत्री मोदी का दौरा चर्चा में लक्षद्वीप, विकसित भारत संकल्प यात्रा जनभागीदारी में छत्तीसगढ़ आगे की जानकारी दी गई है। वहीं भगवान राम के दर्शन कराएगी सरकार, 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद  राम मंदिर निर्माण का सपना हुआ साकार, भगवान राम की पवित्र स्मृतियों को सहेजने और संवारने तथा सुशासन के संकल्प को लेकर आगे बढ़ती विष्णु देव सरकार कैलेण्डर का वितरण किया गया।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

9 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

9 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

9 hours ago