छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनमानस की उम्मीद एवं आकांक्षाओं के अनुरूप हो रहा समस्याओं का समाधान

– सुशासन तिहार अंतर्गत स्टेट हाई स्कूल में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
– जिले के प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर शिविर में हुए शामिल
– जिले के प्रभारी सचिव, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का अवलोकन
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित हो नागरिक

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत स्टेट हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, आयुक्त भू-अभिलेख अविनाश चम्पावत शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य के हित में कार्य किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से जनमानस की उम्मीद एवं आकांक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरह की समस्याएं है। जिसके अनुरूप निराकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित यह समाधान शिविर नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पांच वार्ड 14, 24, 25, 26, 27 के लिए संयुक्त तौर पर लगाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए है। सर्वे के उपरांत परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे। वहीं नये आवास के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए गंभीर है। भारत सरकार से ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक आवास मिल सकें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी शिविर के माध्यम से जनसामान्य ले सकते हैं और अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक अच्छी योजना है। राजनांदगांव शहर में लगभग 40 हजार से अधिक घर है। पहले से ही हॉफ बिजली बिल योजना का लाभ जनसामान्य को मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली का बिल शून्य हो जाता है। वही 30 हजार से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने विद्युत विभाग से कहा कि ऐसे हितग्राहियों को शिविर में ले जाए, जिनका बिजली बिल शून्य आया है, ताकि सभी इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जनप्रनिधियों ने शिविर का अवलोकन किया। शिविर में राजस्व, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा केन्द्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग, आबकारी विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, नल कनेक्शन, खाद्य विभाग, नजूल, आयुर्वेद, परिवहन, लीड बैंक, पशुधन सहित विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड सहित अन्य योजनाओं ने लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, संबंधित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जनहितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर प्रतिबद्ध है। शासन-प्रशासन द्वारा सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

1 hour ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

1 hour ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago