छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का डिजिटल लाईब्रेरी, रोजगार कार्यालय एवं शासकीय कमला कॉलेज में किया गया नि:शुल्क वितरण

– जनमन पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाभकारी – सचिन भण्डारी
– जनमन पत्रिका पढ़कर विद्यार्थियों ने जाहिर की खुशी

राजनांदगांव । जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का डिजिटल लाईब्रेरी राजनांदगांव, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय और शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में नि:शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पढ़कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने खुशी जाहिर की। सचिन भण्डारी ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए नियमित रूप से डिजिटल लाईब्रेरी में अध्ययन करने के लिए आते हैं। श्री सचिन ने कहा कि जनमन पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाभदायक है। इसमें संकलित समाचार, संस्कृति, पर्यटन एवं करेंट अफेयर्स, शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं, आम बजट की जानकारी उपयोगी है। राज्य शासन लोककल्याण और विकास के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों के संबंध में अद्यतन जानकारी मिलती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह पत्रिका नि:शुल्क वितरित की जा रही। इस किताब में प्रमाणिक तथ्यों का संकलन है। डिजिटल लाईबे्ररी में अध्ययन करने आए योगेश सिंन्हा ने कहा कि जनमन पत्रिका में बजट, अर्थव्यवस्था, खनिज संपदा और औद्योगिक नीति की जानकारी का समावेश किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से यह किताब महत्वपूर्ण है। इसमें शासन की योजनाओं की अच्छी जानकारी दी गई है। इसी तरह मोहित यादव और शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में अध्ययनरत विद्यार्थी तारनी वर्मा ने भी जनमन पत्रिका पढ़कर खुशी जाहिर की।

This image has an empty alt attribute; its file name is 97-1-1024x683.jpeg

उल्लेखनीय है कि जनमन पत्रिका में महिलाओं को रोजगार मूलक कार्यों के जरिए स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर 179 महतारी सदनों का निर्माण और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आहार-पोषण के लिए 70 लाख महिलाओं को मिलने वाली प्रति माह 1 हजार रूपए की जानकारी दी गई है। इसी तरह जनमन पत्रिका में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, बजट, वैश्विक व्यापार में उभरता छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ से विदेश निर्यात होने वाले प्रमुख उत्पाद, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग, छत्तीसगढ़ के खनिज और धातु, महाकुंभ में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, छत्तीसगढ़ के जलप्रपात, गुफा और धार्मिक स्थलों की जानकारी, भूमकाल आंदोलन तथा शासन के विभिन्न योजनाओं की एकत्रित जानकारी दी गई है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

19 minutes ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

24 minutes ago
MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …

29 minutes ago
इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर  इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…

29 minutes ago
CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

12 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

13 hours ago