राजनांदगांव| नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव की आगामी बैठक 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे से स्टेट स्कूल मैदान स्थित सांस्कृतिक मंच पर आयोजित है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण कन्हैया पालकी को अपने कंधों पर उठाकर संस्कारधानी का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें समाज के लोग जुटेंगे।
