राजनांदगांव : जमकर हंगामा : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव…राजनांदगांव : जमकर हंगामा : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव…

राजनांदगांव , सोमनी पंचायत में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन ने वोटिंग टाल दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। दो पक्षों में मारपीट जैसी स्थिति भी बनी। जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख से भी धक्का-मुक्की हो गई।

पूरे मामले में प्रशासनिक अफसरों की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है। दरअसल सोमनी पंचायत की सरपंच नीलिमा शिवा साहू के खिलाफ पंचायत के 19 में से 16 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पंचों को 20 मार्च को वोटिंग के लिए तारीख दी गई। लेकिन इसे एसडीएम गौतम पाटिल ने टाल दिया। इसके बाद 25 मार्च की तारीख तय की गई थी।

निर्धारित समय पर सभी पंच ग्राम पंचायत भवन पहुंचे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी अफसर नहीं पहुंचा। इससे नाराजगी बढ़ गई। इसी दौरान कुछ ग्रामीण सरपंच के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। जिससे पंचायत के बाहर माहौल बिगड़ गया।

कुछ ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर दी: ग्राम पंचायत के बाहर जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख भी मौजूद थे। जिनसे सरपंच के पक्ष में आए कुछ ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर दी। इसके बाद स्थिति धक्का मुक्की तक पहुंच गई। माहौल गरमा गया। जिसे कुछ लोगों ने शांत कराया। काफी देर तक मौके पर गहमा गहमी बनी रही।

सीईओ ने कहा- दस दिन बाद वोटिंग: इधर अविश्वास प्रस्ताव के लिए समय देने के बाद भी प्रशासनिक टीम सोमनी नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों और पंचों का आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद जनपद पंचायत के सीईओ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग को दस दिन के लिए आगे बढ़ने की जानकारी दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *