Rajnandgaon : सर्वसम्मति से प्रवीण कुटारे बने आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नए नेतृत्व ने संभाली जिम्मेदारी
राजनांदगांव- आंबेडकर सेवा समिति, भरकापारा वार्ड क्रमांक 27 का शपथ ग्रहण समारोह आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व संभाले.
समिति के त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद 17-18 मार्च को नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई थी. इसके बाद 19 मार्च को बौद्ध समाज द्वारा सर्वसम्मति से आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुटारे एवं संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा वाघमारे को चुना गया.

22 मार्च 2026 की रात आंबेडकर सांस्कृतिक भवन भरकापारा में नवनिर्वाचित दोनों अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के विशेष अतिथि राजेश जैन रानू, चेयरमैन विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग नगर पालिक निगम, राहुल सोनपिपरे तिलक वार्ड क्रमांक 27 की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध समाज के उपासक उपासिकाओं एवं बौद्ध समाज के वरिष्ठजन रमेश कुमार रामटेके के कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर सामूहिक बुद्ध वंदना की गई. मंच संचालन घनश्याम वाल्मिक ने किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई.


शपथ ग्रहण पश्चात् नवनिर्वाचित दोनों अध्यक्षों द्वारा सामाजिक कार्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने हेतु उद्बोधन दिया गया. इसी क्रम में वार्ड पार्षद राजेश जैन रानू द्वारा अपने उद्बोधन की शुरुआत में दोनों नव-निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आंबेडकर भवन में अधोसंरचना मद अंतर्गत चल रहे मरम्मत कार्य में उनकी मांग अनुसार कार्य करवाने का आश्वासन दिया गया एवं पूर्व कार्यकाल के पदाधिकारीगणों द्वारा नव-निर्वाचित दोनों अध्यक्ष को बधाई दिया गया.
बौद्ध समाज के शपथ ग्रहण समारोह में आदर्श वासनिक, राजेश भोईर, मनीष सिमनकर, चमन मोटघरे, अवनीश रामटेके, नीरज मेश्राम, संदीप ठाकरे, राजू पंचभाई, बुद्धप्रिय वासनिक, अनुराग ठाकरे, देवाशीष सिमनकर, प्रशांत वासनिक, संघप्रिय वासनिक, राहुल गौतम, नवीन हमने, मनीष दहीबेले, नंदकिशोर सहारे, लक्की पंचभाई, आनंद रंगारी, राजेश वाघमारे, जितेश सिमनकर, जिशांत ठावरे, मिहिर ठाकरे, गगन पंचभाई, अनमोल रामटेके, वंदना शेण्डे , लता रामटेके, कल्पना हेडाऊ, पूर्णिमा बंसोड़, ज्योत्सना ठावरे, कुमारी शोभना कुटारे, बुद्धिमित्रा वासनिक,अर्चना गौतम, सपना मोटघरे, प्रतिमा वासनिक,ज्योति मेश्राम, कुमुदिनी रामटेके, अर्चना सिमनकर, रंजीता वाडकर, इत्यादि बौद्ध समाज के उपासक एवं उपासिकाएं उपस्थित रहे.
सर्वसम्मति से प्रवीण कुटारे बने अध्यक्ष
राजनांदगांव के भरकापारा वार्ड क्रमांक 27 में आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर बौद्ध समाज की सर्वसम्मति से प्रवीण कुटारे का चयन किया गया। समाज के इस निर्णय को एकजुटता और विश्वास की मिसाल माना जा रहा है। नए अध्यक्ष ने समाज हित में बेहतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…