राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना बना हकीकत …

राजनांदगांव । शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। ग्राम बीजाभाठा के ग्रामीण कभी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। गर्मी के दिनों में हैंडपंप और कुएं सूखने से स्थिति और भी विकट हो जाती थी और पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं। शसन द्वारा इन कठिन परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल योजना के तहत गांव में सुनियोजित तरीके से पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी (ओवरहेड टैंक) निर्माण कराया एवं प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया गया।

इस पूरे कार्य में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जल एवं स्वच्छता समिति, तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने योजना के महत्व को समझा और इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग दिया। नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता जांच एवं समय-समय पर बैठक आयोजित कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की गई।

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाभाठा में हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। यह बदलाव ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। अब ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने के लिए लाईन नहीं लगाना पड़ता, जिससे उनके समय की बचत हो रही है और इस समय का उपयोग अन्य घरेलू कार्यों और आत्मनिर्भर गतिविधियों में कर रही हैं। इस योजना का प्रभाव केवल पेयजल सुविधा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आयी है। गांव में स्वच्छता का स्तर भी बेहतर हुआ है और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

इसके अलावा ग्राम में जल संरक्षण एवं जल के उचित उपयोग के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों को पानी की बचत, वर्षा जल संचयन और पाइपलाइन की देखरेख के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम बीजाभाठा हर घर जल योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। किस तरह से शासन की योजनाएं जनभागीदारी के साथ लागू होने से लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

25 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

32 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

33 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

36 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

38 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

45 minutes ago