छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से पेयजल की समस्या का हुआ समाधान

– ग्राम पचपेड़ी के प्रत्येक घरों में पहुंचा शुद्ध पेयजल
राजनांदगांव । जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत परसबोड़ के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्राम पचपेड़ी में उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कराया गया है। ग्राम की निवासी श्रीमती हीराबाई साहू ने बताया कि ग्राम की भूमि पथरीला होने के कारण पेयजल की विकट समस्या थी। इसके साथ ही ग्राम में शुद्ध पेयजल के कुछ ही स्रोत उपलब्ध थे, जो हैण्डपंपों के माध्यम से प्राप्त होता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति भी देखने को मिलती थी। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। ग्राम में पेयजल की समस्या का समाधान होने से ग्रामीण महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में कार्यों में सहुलियत हो रही है। श्रीमती हीराबाई साहू ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम के घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश पर फोकस…

राजनांदगांव : भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, पर्यटन और निवेश पर फोकस…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सहयोगी संस्था फिक्की (एफआईसीसीआई) के साथ मिलकर भुवनेश्वर के…

2 minutes ago
CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

CG : जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश …

जशपुर । जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा…

6 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के सामने दीवार पर बनी कलाकृति उखड़ रही, चमक ​फीकी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के सामने दीवार पर बनी कलाकृति उखड़ रही, चमक ​फीकी…

राजनांदगांव| शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के सामने दीवारों पर बनाई गई…

7 minutes ago
राजनांदगांव : फार्म हाउस में आईपीएल सट्टा, आरोपी को पकड़ा…

राजनांदगांव : फार्म हाउस में आईपीएल सट्टा, आरोपी को पकड़ा…

राजनांदगांव | घुमका के खैर​िझटी फार्म हाउस में ऑनलाइन सट्‌टा के मामले में फरार आरोपी…

10 minutes ago
राजनांदगांव : म्युनिसिपल मैदान गांधी सभा गृह के पास कचरा…

राजनांदगांव : म्युनिसिपल मैदान गांधी सभा गृह के पास कचरा…

राजनांदगांव | म्युनिसिपल मैदान स्थित गांधी सभा गृह के आसपास खुले में कचरा फेंके जाने…

12 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

14 minutes ago