छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के मरीजों को कीमो थैरेपी की सुविधा मिलेगी। कीमो थैरेपी का प्रशिक्षण लेकर लौटे चार डॉक्टर यहां सेवा देंगे। कैंसर के मरीजों को अब इलाज और कीमो थैरेपी कराने दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईसीसीयू के पास 5 बेड के इस यूनिट को खोलने की तैयारी में जिला अस्पताल प्रबंधन जुट गया है। जल्द ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। यह जिले के कैंसर मरीजों को राहत देने वाली खबर है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कैंसर केयर यूनिट खोलने तैयारी जारी है। जिला अस्पताल के चार डॉक्टरों ने रायपुर से कीमो थैरेपी का प्रशिक्षण लिया है। वहीं डॉक्टर्स कैंसर के मरीजों की कीमो थैरेपी करेंगे। इसके अलावा कैंसर के मरीज घर बैठे डॉक्टरों से कीमो थैरपी, कैंसर के इलाज, दवा, इंजेक्शन, कैंसर के मरीजों को कब क्या करना है क्या नहीं, सेहत का ध्यान कैसे रखना है इसकी फोन पर जानकारी देंगे। कैंसर से संबधित दवाओं का आर्डर भी कर दिया गया है।

जिले में 1 मरीज मिला, 3 और सैंपल मुंबई भेजे गए सीएमएचओ डॉ. नवरतन ने बताया जिला अस्पताल में कैंसर यूनिट खोलने की शुरुआती तैयारी चल रही है। जिले के कैंसर पीडि़तों को दूसरे शहर जाना नहीं पड़ेगा और राशि खर्च भी नहीं होगी। जिले में इस समय 1 महिला कैंसर से पीड़ित है। वहीं तीन सैंपल कैंसर की जांच कराने मुंबई भेजे गए है। जनवरी में शिविर लगा कर जिलेभर के मरीजों की विभिन्न तरह की जांच की गई थी। इसमें शुरुआती लक्षण दिखने पर स्क्रीनिंग की गई थी। ऐसे में और करीब दर्जन भर मरीज सामने आने की आशंका है।

मेडिकल कॉलेज में कीमो थैरेपी नहीं मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू की गई थी। लेकिन वहां सेवा देने वाले डॉ. चैतन्य साहू ने आगे की पढ़ाई करने इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद से यहां कैंसर पीडि़तों का इलाज और कीमो थैरेपी नहीं हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने हालही में डॉक्टर्स से संपर्क किया था जो कुछ घंटों की सेवा देने तैयार हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में कैंसर पी​िड़तों के इलाज व देखभाल सहित दूसरी समस्या के चलते डॉक्टर से अनुबंध नहीं हो सका।

kgnews

Recent Posts

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

3 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

7 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

13 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

39 minutes ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

48 minutes ago
एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग…

58 minutes ago