राजनांदगांव : जिला अस्पताल में नया ऑपरेशन थिएटर बनने से नहीं रहेगी वेटिंग…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में नया ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार है। ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की लंबी वेटिंग नहीं रहेगी और राहत मिलेगी। पुराने भवन की पुरानी ओटी को तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च कर इसका रिनोवेशन किया गया। इसे बैक्टीरिया मुक्त करने दो बार पूरी तरह से साफ कर जांच की गई। सैंपल की जांच करने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बायो केमेस्ट्री लैब भेजा गया। वहां से दोनों रिपोर्ट सामान्य मिली। तीसरी बार केमिकल से सफाई और धुलाई कर फिर से सैंपल जांच करने भेजा गया। सामान्य होने पर ओटी को शुरू किया जाएगा।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया पुरानी बिल्डिंग में सालों से जर्जर होकर ओटी बिना उपयोग बंद पड़ी थी। यहां पर 2 नई मिला कर ऑपरेशन थिएटर की संख्या कुल 3 हो गई है। यहां गर्भवतियों का सिजेरियन ऑपरेशन होगा, हाथ, पैर, पेट की समस्या से जूझ रहे मरीजों का ऑपरेशन करने लंबी वेटिंग नहीं होने से राहत मिलेगी। सोनोग्राफी कक्ष को वापस पुराने अस्पताल भवन में शिफ्ट किया है। सामने वाले हॉल और पंजीयन काउंटर के बगल में दवा काउंटर खोला गया है। एक्स-रे मशीन भी काम कर रही है।

नए बने तीन बेड के आईसीयू में होगा इलाज जिला अस्पताल के 100 बेड मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में तीन बेड का आईसीसीयू तैयार किया गया है। सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद गंभीर जच्चा-बच्चा को यहीं डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। हाई रिस्क वाली प्रसूताओं और नवजातों को बेहतर इलाज देने तीन बेड का आईसीसीयू तैयार किया गया है। आईसीसीयू बनने से हाई रिस्क वाली प्रसूताओं और नवजातों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर नहीं करना पड़ेगा। लगभग 100 में 1 केस अत्यंत क्रिटिकल आते हैं। जच्चा-बच्चा को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago