राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

– स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– 13 अगस्त को सुबह 8.40 बजे स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल
– 14 अगस्त को सुबह 7.20 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
– छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा
– ई-फाईल के माध्यम से सभी विभागों में होना चाहिए कार्य

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा, पेयजल सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सुबह 8.40 बजे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए रिहर्सल की जाएगी। 14 अगस्त को सुबह 7.20 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ई-फाईल के माध्यम से सभी विभागों में कार्य होना चाहिए। अभी जिला स्तर पर यह कार्य चल रहा है। बाद में विकासखंड स्तर पर भी हो सकता है। सभी विभाग इसके लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करें।

उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाने तथा पालक चौपाल में तिरंगा भोजन बच्चों को देने तथा महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे तिरंगा के संबंध में जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल मानिटरिंग डैशबोर्ड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने इस योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए कहा। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। 10 अगस्त से इसके लिए मुनादी की जाएगी।

20 अगस्त से इसके लिए सभी ग्रामों में शिविर लगायी जायेगी। शिविर में सरपंच, सचिव अन्य अमला उपस्थित रहेंगे। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में शासन की उपलब्धियों के लिए प्रदर्शनी, पोषण मेला सहित विविध आयोजन होंगे। सभी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

8 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

8 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

8 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

8 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

8 hours ago