छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त

– महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त
– वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया प्रारंभ
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के परिवहन की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 जनवरी 2026 की रात्रि महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान दो ट्रकों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। रात्रि लगभग 9 बजे राजस्व अधिकारियों का दल सीमावर्ती क्षेत्रों के निरीक्षण पर था। इस दौरान महाराष्ट्र के सालेकसा से कोठीटोला-कारूटोला के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमएच 11 एएल 4288 की जांच करने पर 315 कट्टा धान लोड पाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमएच 49-0272 की जांच करने पर 300 कट्टा धान लोड पाया गया। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों एवं स्वामियों से धान के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज, मंडी पर्ची अथवा अन्य अनिवार्य कागजात मांगे गए। किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण अधिकारियों द्वारा दोनों वाहनों के लोड कुल 615 कट्टा धान सहित वाहन जप्त कर किया गया। जप्त धान और वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।


कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने अन्य राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। नियमानुसार जप्त किए गए दोनों वाहनों एवं धान को शासन के पक्ष में राजसात करने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अवैध धान के व्यापार और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। बिचौलियों और धान के अवैध परिवहनकर्ता करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…

CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने…

33 seconds ago
CG : जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त …

CG : जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त …

कोरबा । साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं…

2 minutes ago
राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

रायपुर,  राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त  इंदर सिंह उबोवेजा ने…

13 minutes ago
दुर्ग में सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला, प्रधान पाठक निलंबित

दुर्ग में सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला, प्रधान पाठक निलंबित

छुरिया. विकासखंड छुरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला लालूटोला में सरकारी पुस्तकों को कबाड़ी को बेचे…

18 minutes ago
3 हफ्ते बाद फिर मेहरबान हुआ मानसून, भोपाल-ग्वालियर समेत 30+ जिलों में झमाझम बारिश

3 हफ्ते बाद फिर मेहरबान हुआ मानसून, भोपाल-ग्वालियर समेत 30+ जिलों में झमाझम बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में दो से तीन हफ्ते बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है।…

25 minutes ago
नारायणपुर में रेशम से बुनी जा रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी, कोसापालन ने बदली ग्रामीणों की तकदीर

नारायणपुर में रेशम से बुनी जा रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी, कोसापालन ने बदली ग्रामीणों की तकदीर

नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना  कोसापालन ने बदली वनांचल के…

28 minutes ago