छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला स्तरीय बैठक संपन्न …

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य कार्यालय से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह एवं सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में बैंक लिंकेज की अवधारणा एवं प्रक्रिया, एनपीए खातों के निराकरण, सीबीआरएम समिति के माध्यम से ऋण वापसी तंत्र को सक्रिय करने, इंटरप्राईज फाइनेंस एवं बीमा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला राजनांदगांव अंतर्गत अग्रणी बैंक प्रबंधक, विकासखण्डों में एनआरएलएम के तहत कार्यरत बीपीएम, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र तथा जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 90 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात राज्य कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण भी किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा बैंकों में एनआरएलएम के कार्यों के संबंध में बैंक शाखा प्रबंधकों व स्टाफ से चर्चा की गई। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्व-सहायता समूहों के ऋण प्रकरणों पर समुचित कार्रवाई करते हुए एनआरएलएम के क्रियान्वयन में समन्वयपूर्ण सहयोग करने निर्देशित किया।
kgnews

Recent Posts

भारतीय शहरों की रातें 60 गुना ज्यादा चमकीली, आर्टिफिशियल रोशनी से बढ़ा प्रदूषण संकट

भारतीय शहरों की रातें 60 गुना ज्यादा चमकीली, आर्टिफिशियल रोशनी से बढ़ा प्रदूषण संकट

इंदौर  आर्टिफिशियल रोशनी की वजह से दुनिया का 80% हिस्सा प्रभावित है। 2014 से 2022…

23 minutes ago
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

12 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

13 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

14 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

14 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago