आज भी जिले में मिले 93 मरीज, राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया

राजनांदगांव 2 सितम्‍बर. राजनांदगांव जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीज के आकड़े लगतार बढने से आज कलेक्‍टर ने आदेश जारी किया है जिसमें राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया साथ ही 4 सितम्बर शाम 7 बजे से 12 सितम्बर सुबह 7 बजे तक सभी व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए है.

आज फिर जिले में कुल 93 कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान हुई है जिसमें विकाखंडों में कुल 32 एवं नगर निगम क्षेत्र में आज कुल 61 कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है

नगर निगम क्षेत्र से स्टेशनपारा -02 नंदई चौक -02 रेल नगर -01 , भरकापारा -05 . गांधी नगर -01 . पारख नर्सिंग होग -06 . शक्ति नगर -01 . सहदेव नगर -05 , सनसिटी -01 , शंकरपुर -04 , गौरीनगर -1 , पेण्डी -02 , चिखली -01 , न्यु खंडेलवाल कॉलोनी -01 , कामठी लाईन -01 . बल्देवबाग -02 , बजरंगपुर नवागांव -01 , चौखड़िया पारा -03 , हलवाई लाईन -03 , बसंतपुर -01 , रामाधीन मार्ग -01 एसबीआई कॉलोनी -01 . सोनारपारा -01 गोलबाजार -01 , कसाईपारा -01 , रिद्धी सिद्धी कॉलोनी -01 , केसर नगर 01, कंचनबाग -02 नगर -01 , बीएनसी मिल -01 , गांधी चौक -01 , तुलसीपुर -01 , बैगापार -01 , इंदिरानगर -02 , मोतीपुर — 01 . जनता कॉलोनी -01 के है.

कोरोना संक्रमण के बढते आंकडो के साथ ही कोरोना संंक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत के मामले भी सामने आ रहे है आज राजनांदगांव जिले में पूर्व महापौर शोभा सोनी के इलाज के दौरान रायपुर एम्‍स में निधन हो गया इससे पूर्व राजनांदगांव स्थित पेण्‍डी में पत्रकार पूरन साहू एवं व्‍यापारी सचिन सोनी का भी निधन हो चुका है जिले में अब तक कुल 23 की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है.

आज कुल 24 मरीज स्‍वस्‍थ होकर डिस्‍चार्ज हुए है जिले में अब तक कुल 1512 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके है वहीं जिले में कुल ए‍क्टिव मरीज की संख्‍या 837 है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *