18 मार्च को ग्राम तेरेगांव से शिविर की शुरुआत, विभिन्न ग्रामों में लगेंगे शिविर
मोहला : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए मोबाइल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी श्रम पदाधिकारी श्री उज्जवल भोई ने बताया कि कैंप विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे हैं। जिले में मोबाइल कैंप 27 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे।
प्रभारी श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि विकासखंड मानपुर में 18 मार्च को ग्राम तेरेगांव से शिविर की शुरुआत की गई। इसके बाद 19 मार्च को विकासखंड मोहला के ग्राम तेलीटोला तथा 20 मार्च को चौकी विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में शिविर आयोजित किए गए। आगामी शिविर 23 मार्च 2026 को अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम गौलीटोला में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोहला विकासखंड के ग्राम रानाटोला तथा मानपुर विकासखंड के ग्राम कोसमी में क्रमशः 25 एवं 27 मार्च को शिविर लगाए जाएंगे।
विभाग द्वारा सभी श्रमिकों से अपील की गई है कि वे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंजीयन एवं नवीनीकरण कराएं तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लें। पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा पत्र, आय प्रमाण पत्र सरपंच/पटवारी द्वारा जारी एवं ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर शामिल हैं। शिविर में सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है।
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…
रायपुर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…
भोपाल राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…