छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा पोषण पखवाड़ा

– एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ अंतर्गत परियोजना स्तरीय पोषण पखवाड़ा का हुआ आयोजन
– बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार के संबंध में दी गई जानकारी
– फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पपीता, तरबूजा जैसे फलों को खाने का दिया संदेश
– कुरकुरे, बर्गर, पिज्जा जैसे फास्ट फूड से बच्चों को दूर रखने की दी गई सलाह

राजनांदगांव। जिले में पोषण पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है। एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र में परियोजना स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जानकारी दी गई। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 98-7.jpeg

कार्यक्रम में मुनगा भाजी, लाल भाजी, पालक, चौलाई सहित विभिन्न तरह की भाजी, फल, सब्जियां, अनाज में मूंगदाल, चनादाल, मटर, अरहर, मसूर दाल, सोयाबीन की बड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, पौष्टिक लड्डू, चना, गुड़, गुजिया, चिला, रागी के लड्डू जैसे विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बच्चों के आहार में शामिल करने की जानकारी दी गई। पोषण तत्वों से भरपूर, विटामिन, प्रोटीन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन बच्चों को खिलाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 98-11.jpeg

कार्यक्रम में बच्चों को फल एवं सब्जी आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोषण पखवाड़ा थीम आधारित रंगोली प्रतियोगिता एवं स्थानीय व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने तरबूजा, पपीता, भाजी, सोयाबीन की बड़ी जैसे पौष्टिक आहार के बारे में बताते हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों में मोटापे की समस्या को रोकने के लिए तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के संबंध में जागरूकता लायी जा रही है तथा कुरकुरे, बर्गर, पिज्जा जैसे फास्ट फूड से दूर रहने के लिए बताया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ रमन डोंगरे, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगढ़ गिरिजा बाई कंवर, सभापति महिला बाल विकास समिति नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ रेखा राधर्वे, सभापति महिला बाल विकास जनपद पंचायत डोंगरगढ़ सीमा ओमप्रकाश साहू, वार्ड पार्षद दीपाली हरीश भंडारी, बबीता मालागार, शारदा यादव, मेनका राजेश कंडरा, परियोजना अधिकारी के सरोज आयंगर सहित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवं बच्चों के पालक व बच्चे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

4 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

5 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

5 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

5 hours ago