राजनांदगांव । जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले मंश खरीफ 2025 अंतर्गत 38593.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 74.90 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 13120.4 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7252.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4855.2 मीट्रिक टन, एनपीके 9611.9 पोटाश 3753.4 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 35693.8 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 12524.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 6219.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4525.1 मीट्रिक टन, एनपीके 9294.4 पोटाश 3130.2 मीट्रिक टन है।
किसानों को 2899.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 596.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1033 मीट्रिक टन, डीएपी 330.1 मीट्रिक टन, एनपीके 317.5 मीट्रिक टन, पोटाश 623.3 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10819.68 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10292.96 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 526.72 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 13653 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10277.30 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 518.70 क्विंटल धान का वितरण शेष है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…