राजनांदगांव : जिले में पहली बार खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग, बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में 17 को यह प्रतियोगिता…

राजनांदगांव. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के निर्देशानुसार खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025-26 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है, जो कि 17 नवम्बर को बजरंगपुर नवागांव वार्ड नंबर 2 में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला संघ अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सचिव रणविजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश व्यहरे, उपाध्यक्ष अतुल चोपड़ा, अजय खंडेलवाल, तरुण सिंह, मिकी सहसचिव प्रकाश साटीया, देवेंद्र सिंह ठाकुर, राजा राम देवांगन, शैलेंद्र तिवारी, कोच कामता प्रसाद यादव, छत्तीसगढ़ पुलिस के ममता गुप्ता, शिरीन खान, आशीष साहू, उमेश दास, वैष्णव स्वप्निल झा, अजय रामटेक, शिवेंद्र यादव आदि ने आयोजन की योजना और नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इसे सफल बनाने के लिए निर्णय लिया।

यह प्रतियोगिता पहली बार राजनांदगांव जिले में आयोजित हो रही है। 17 नवंबर को सुबह 9 बजे बजरंगपुर नवागांव वार्ड नंबर 2 राजनांदगांव की मिनी स्टेडियम में बालिका अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से नई प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलेगा और खेलों में बालिकाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल राजनांदगांव, खैरागढ़ और मोहला जिले की बालिका खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई है, जो इस पूरे आयोजन की देखरेख करेगी। प्रतियोगिता में 14 से 16 वर्ष की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी और यह प्रतियोगिता केवल बालिका वर्ग के लिए है।

एथलेटिक्स फेडरेशन के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। आयोजन में वार्ड के पार्षद और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी सावन वर्मा, कमलेश बंदे, राहुल चौबे, और पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

यह आवश्यक अंडर 14 वर्ग में जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच होना आवश्यक है। ० अंडर 16 वर्ग में जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होना आवश्यक है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

5 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

6 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

6 hours ago