छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में प्रत्येक शनिवार को हो रहा स्वच्छता त्यौहार का आयोजन

– जिला पंचायत सीईओ ने ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बरगा, किरगी-बी, तोरनकट्टा एवं मनकी का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की

राजनांदगांव। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के ग्रामों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बरगा, किरगी-बी, तोरनकट्टा एवं मनकी का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम मनकी में स्वच्छता त्यौहार अंतर्गत प्रत्येक घर में शोकपिट निर्माण कर ग्रे-वाटर के निपटान हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्माणाधीन सेग्रीगेशन शेड को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन मनकी के समीप एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 64-1-1024x897.jpeg

ग्राम तोरनकट्टा में नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने और सड़क किनारे कचरा पाए जाने की पर नाराजगी व्यक्त की गई और ग्राम पंचायत सचिव पर 250 रूपए का अर्थदण्ड लगाया। उन्होंने निर्माणाधीन ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्राम बरगा के निरीक्षण के दौरान ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित किया। साथ ही ग्राम बारगा को आदर्श ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए सभी आवश्यक कंपोनेंट्स की शीघ्र पूर्ति करने कहा गया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम किरगी बी पहुंचकर ग्रामीणों एवं स्वच्छताग्राहियों के साथ बैठक लेकर गांव को ब्लॉक स्तर के मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने पर चर्चा की।

This image has an empty alt attribute; its file name is 64-2-1024x824.jpeg

इस अवसर पर जल संरक्षण, संपूर्ण स्वच्छता और गांव को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक घर में शोकपिट निर्माण को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि सतत जनसहभागिता का परिणाम है। ओडीएफ प्लस के सभी मानकों को पूर्ण कर ग्रामीणों को स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली प्रदान करनी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जिला व जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

8 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

8 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

9 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

9 hours ago