छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में स्वरोजगार एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शासन की योजनाओं का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

राजनांदगांव । जिले में स्वरोजगार एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजनाओं के माध्यम से विगत दो वर्षों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को ऋण एवं सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया है। साथ ही जिले में स्थापित नए सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद उद्योगों के माध्यम से न केवल उल्लेखनीय पूंजी निवेश हुआ है, बल्कि सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी)
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना अंतर्गत विगत दो वर्षों में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा कुल 102 हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया गया है। योजना अंतर्गत हिग्राहियों को कुल 271.32 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गयी है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई)


प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजनांतर्गत विगत दो वर्षों में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा कुल 48 हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया गया है। योजना अंतर्गत हिग्राहियों को कुल 223.73 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गयी है।
57 उद्योगों की स्थापना से 720 व्यक्तियों को मिल रहा रोजगार
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव अंतर्गत विगत दो वर्षों में 9 सूक्ष्म उद्योग, 40 लघु उद्योग, 5 मध्यम उद्योग तथा 3 वृहद उद्योग कुल 57 उद्योगों की स्थापना हुई है। इन उद्योगों से 720 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इसके तहत 9 सूक्ष्म उद्योग से 1107.39 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 37 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। 40 लघु उद्योग से 8443.33 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 337 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। 5 मध्यम उद्योग से 5074.85 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 48 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। 3 वृहद उद्योग से 6464.61 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है तथा 298 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है।

kgnews

Recent Posts

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

रायपुर  लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर…

13 minutes ago
ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

सक्ती. जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती…

18 minutes ago
स्कूली बालिकाओं, आप भविष्य में क्या बनना चाहोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली बालिकाओं, आप भविष्य में क्या बनना चाहोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल "स्कूल चले हम" अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "स्कूल चले हम"…

23 minutes ago
नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने सभी की सहभागिता जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मु

नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने सभी की सहभागिता जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मु

भोपाल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश भ्रमण के पहले दिन गुरुवार को बैतूल में आयोजित…

28 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति से किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति से किया स्वागत

भोपाल राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को बैतूल प्रथम आगमन पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल…

41 minutes ago
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री  विष्णु…

43 minutes ago